नौगढ़ में एसबीआई संजीवनी एमएमयू वैन के दो वर्ष पूरे, 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक में ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाली एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वैन ने अपने सफल संचालन के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। एसबीआई फाउंडेशन एवं ग्रामीण विकास ट्रस्ट की संयुक्त पहल के तहत संचालित यह वैन पिछले 24 महीनों से ब्लॉक के 20 चयनित गांवों में नियमित रूप से पहुंचकर ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

परियोजना समन्वयक विकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एमएमयू वैन के माध्यम से अब तक हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। वैन में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा, स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, रक्त एवं अन्य पैथोलॉजी जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा पुरानी बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस पहल से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल तक बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं मिलने से समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत हो रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग और ग्रामीण विकास ट्रस्ट के क्रियान्वयन से संचालित यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक सफल मॉडल बनकर उभरी है। नियमित स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के कारण अब गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?