मौजूद किसानों को किया पौधे वितरित
म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर वन रेंज अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत चेरी एवं ग्राम पंचायत देवरी में ग्रीन चौपाल, “एक पेड़ मां के नाम” एवं वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ रहे। उन्होंने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान किसानों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए भी आवश्यक है। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी जबर सिंह यादव, डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह, वन दरोगा चंद्रभान पटेल, वन दरोगा गोविंद, भाजपा नेता सुजीत अग्रहरि, चेरी के ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद, देवरी के ग्राम प्रधान भोला प्रसाद सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।






