नगर पालिका ने खरीदी 5 नई मशीनें, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नपा चेयरमैन ने कहा गलियों और वार्डों की साफ-सफाई में मिलेगी मदद

सोनभद्र। रावटसगंज नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को 5 नई मशीनों की खरीदारी की गई। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने नगर पालिका स्थित आरटीएस क्लब से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 4 छोटी ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 कंटेनर शिफ्टिंग मशीन खरीदी गई है। इनका उपयोग गलियों और वार्डों में कूड़ा उठान एवं साफ-सफाई के लिए किया जाएगा। इससे नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर हो सकेगी।
वाहनों को रवाना करने के मौके पर जेई राजकुमार राज, सभासद अनवर अली, सुनील सिंह, आशीष केसरी, विमलेश, अजीत सिंह, राजीव, सफाई नायक आकाश सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?