सीएचसी म्योरपुर में डॉक्टर ने पत्रकार से की अभद्रता,लोगो मे आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. संजीव कुमार बिंद पर शनिवार को एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है।
पीड़ित पत्रकार का कहना है कि वह डेढ़ साल के एक छोटे बच्चे के इलाज के लिए दवा लिखवाने गए थे। इस पर डॉक्टर ने कहा – “हम तुम्हारे 1 रुपये की पर्ची कटवाने से 1 रुपये के आदमी नहीं हैं। जाओ उस बच्चे को साथ लेकर आओ तभी दवा लिखेंगे।”
पत्रकार ने कहा कि समाज के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह का व्यवहार समाज में गलत संदेश दे रहा है। वहीं दक्षिणांचल के ग्रामीण इलाके के गरीब मरीजों के साथ किस तरह का व्यवहार होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
मामले में जब म्योरपुर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि “अभी मैं बाहर हूं। आने के बाद ही पता कर बताऊंगा कि क्या बात हुई थी।”
डॉक्टर के इस व्यवहार से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?