डॉक्टर्स डे व सीए डे पर इनर व्हील क्लब ऑफ आर्या ने किया चिकित्सकों व सीए का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शॉल व स्मृति चिन्ह देकर जताया आभार, कहा- डॉक्टर जीवन रक्षक, सीए आर्थिक रीढ़

सोनभद्र। इनर व्हील क्लब रॉबर्ट्सगंज आर्या की महिलाओं ने डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. वीना सिंह, डॉ. अनामिका सिंह तथा सीए संदीप जायसवाल को शॉल, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष रीतू अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर समाज के जीवन रक्षक हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा करते हैं। वहीं सीए देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। दोनों का योगदान अतुलनीय है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रीतु अग्रवाल, सचिव नीलू अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, आईएसओ कीर्ति द्विवेदी, संपादक दीपा मेहता, आईपीपी वंदना वर्मा सहित अंकिता केजरीवाल, सविता अग्रवाल समेत अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
सभी सदस्यों ने सम्मानित विभूतियों के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में चिकित्सकों व सीए ने समाज सेवा के प्रति क्लब के प्रयासों की सराहना की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?