खेत की जुताई करते समय पलटा ट्रैक्टर , दबकर चालक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

पीड़ित परिवार पर रोजी-रोटी का संकट गहराया

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल में सोमवार की दोपहर खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से 35 वर्षीय मुस्तफा आलम पुत्र अजमेरुद्दीन की दबकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केवाल गांव में पूर्व प्रधान मिश्रीलाल के खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर चालक मुस्तफा आलम  का अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। परिजनों के अनुसार, काफी देर तक मुस्तफा आलम ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां डॉ. मनोहर कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र अहमद रजा (8 वर्ष), तुफैल आलम (7 वर्ष) तथा पांच वर्षीय पुत्री तमन्ना को छोड़ गए हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है।

वही सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?