पुलिया निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक साल से टूटी पुलिया, 300 लोगों का संपर्क टूटने का खतरा, डीएम से लगाई गुहार

म्योरपुर, सोनभद्र। बभनी विकास खंड के ग्राम घघरी के सहगोड़ा गांव में एक साल पहले बारिश में बही पुलिया का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिया का निर्माण जल्द कराने की मांग की। घघरी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा गांव के जोगी टोला में स्थित पुलिया पिछले वर्ष तेज बारिश में बह गई थी। पुलिया के उस पार लगभग 300 लोग रहते हैं। बारिश का मौसम नजदीक आने से ग्रामीणों को चिंता है कि बारिश शुरू होने पर इस टोले का संपर्क गांव से कट जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया न होने से लगभग 30 बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। आज भी इस टोले में एंबुलेंस नहीं जा पाती, जिससे आपातकालीन स्थिति में बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। भारी वाहन भी यहां से नहीं निकल पाते। टूटी पुलिया में गिरकर राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। आदिवासी बहुल इस टोले के लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उपेक्षा के कारण पुल का निर्माण नहीं हो सका है। बारिश में लोगों को कई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। इस समस्या से परेशान कुंवर सिंह, रामदेव, रामलाल, राम सिंह, कमला, सुशीला देवी, रमपतिया, विनोद, सोनमनी, लालमुनि, मीना, रूबी, उमंग, लीलावती, रमाशंकर सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?