सपा ने छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर श्रद्धांजलि, संगोष्ठी आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष बोले- शाहू जी समता मूलक समाज के प्रणेता और आरक्षण के जनक थे

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और आधुनिक भारत के प्रणेता छत्रपति शाहू जी महाराज समता मूलक समाज के प्रणेता, शोषित-वंचितों के मसीहा और आरक्षण के जनक थे। उन्होंने आरक्षण के लिए लंबा संघर्ष किया था।
समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रवि गौड़ और राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने कहा कि छत्रपति शाहू जी के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज हर समाज के शोषित-वंचितों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रहे हैं।
संगोष्ठी में पूर्व विधायक राम भरोसे सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष परमेश्वर दयाल, संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, बाबूलाल यादव, विनीत सरोज, परमेश्वर यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, सत्यम पांडे, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, विजय शंकर जायसवाल, संतोष चौहान, अतुल दुबे, रवि प्रकाश, उमेश, अभय, रवि यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?