अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ड्रग इंस्पेक्टर राजेश व दवा विक्रेता समिति ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सोनभद्र नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दवा विक्रेता समिति सोनभद्र और औषधि निरीक्षक सोनभद्र के अधिकारी शामिल हुए। सभी ने समाज को संदेश दिया कि नशे से दूर रहें और जीवन से नाता जोड़ें।
सोनभद्र के ड्रग इंस्पेक्टर राजेश ने समाज और नवयुवकों से निवेदन किया कि वे नशे से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्होंने दवा विक्रेताओं को भी सलाह दी कि नारकोटिक्स दवा बिना डॉक्टर के पर्चे के न दें।
दवा विक्रेता समिति के जिला अध्यक्ष बृजानन्द ने कहा कि समाज को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए। नशा करने से लोगों का स्वास्थ्य खराब होता है और आर्थिक नुकसान भी होता है। उन्होंने दवा व्यापारियों से आग्रह किया कि नारकोटिक्स या प्रतिबंधित दवा का सेल कम से कम करें और यदि बेचें तो केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दें।
कार्यक्रम में दवा विक्रेता समिति के महामंत्री अमित कुमार, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय, पंकज, राहुल चौबे, कृष्ण कुमार, रामसिंह सहित कई दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?