एलपीजी गैस टैंकर में लगी भीषण आग,सात टोलकर्मी झुलसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक कुमार

गैस रिसाव से लगी भीषण आग,दर्जनों गाड़िया जली, चार की हालत नाजुक

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जिले में कोखराज थाना क्षेत्र स्थित कोखराज हंडिया बाईपास टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह भोर मे इंडियन गैस का एक एलपीजी गैस टैंकर टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गया और टैंकर से गैस का  रिसाव शुरू हो गया,लगभग बीस मिनट गैस रिसाव के बाद गैस टैंकर में आग लग गई। जिसके थोड़ी ही देर में गैस टैंकर से गैस और धुआं लगभग 500 मीटर तक फैल गया और अफरा तफरी मच गई। इस आग से पूरा टोल प्लाजा जलकर राख हो गया तो वही टोल के एक केबिन में अज्ञात व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव मिला। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत , सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी और पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और घटना की जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।इस घटना की सूचना टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में 7 लोग झुलस गए,जिनका इलाज सीएचसी सिराथू, जिला अस्पताल और प्रयागराज के एसआरएन में जारी है। इस हादसे में दर्जभर से अधिक बाइक,कार और तीन बड़े जनरेटर पूरी तरह से जलकर राख हो गए है।

घटना में झुलसे टोल प्लाजा कर्मचारी संजय निर्मल और रवींद्र पांडे ने सर्कल से बातचीत में बताया कि गैस टैंकर टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई,आग बहुत तेज फैली और पूरे टोल प्लाजा को अपनी चपेट में ले लिया,यही नहीं बगल में बने कर्मचारियों के बैरक में भी आग पहुंच गई जिससे सो रहे कर्मचारी भी झुलस गए है।इसमें से एक कर्मचारी अनिल पुत्र राम कुमार गंभीर रूप से जलते हुए निकला जिसे एंबुलेंस तत्काल लेकर इलाज के लिए ले गई।

अधिकारी बोले:- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सुबह लगभग 6:45 बजे कोखराज टोल प्लाजा से LPG गैस टैंकर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिसके बाद टोल प्लाजा पर यातायात को भी धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि LPG गैस टैंकर डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर के बाद गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिससे आग लग गई। इस हादसे में कुल 7 लोग झुलस गए। इनमें से 5 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसपी सत्यनारायण ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। आग बुझा दी गई है और यातायात सामान्य कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?