विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले रवि का सपा कार्यालय में भव्य सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मिली एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

सोनभद्र। विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले सोनभद्र के होनहार खिलाड़ी रवि सिंह का समाजवादी पार्टी कार्यालय राबर्ट्सगंज में भव्य सम्मान किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित समारोह में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू ने रवि सिंह को सम्मानित किया।
रवि सिंह ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की डो खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले वे ताइक्वांडो में थाईलैंड में ब्रॉन्ज और नेपाल में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक डॉ. रवि गोंड बड़कू, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडे की मौजूदगी में भेंट किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, श्याम बिहारी यादव, परमेश्वर यादव, विजय शंकर जायसवाल, जिला महासचिव सईद कुरैशी, पवन पटेल, सूर्यकांत द्विवेदी, रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रवि सिंह को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रवि सिंह ने सम्मान के लिए अखिलेश यादव का आभार जताया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?