डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर संस्मरण पखवाड़ा 23 जून से:नन्दलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष बोले- राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है अभियान का उद्देश्य

सोनभद्र। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जून से 06 जुलाई तक चलने वाले संस्मरण पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में जिला कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने की और संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने संस्मरण पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके योगदान और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यशाला में पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष काशी ओमकार केशरी ने देश के लोकतांत्रिक इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय आपातकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपातकाल के दुष्परिणामों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, विशाल पाण्डेय, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, मणिकर्णिका कोल, मनोज सिंह बबलू,  आकाश जायसवाल, कमलेश चौबे, बीएन गुप्ता, अमरेश चेरो, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, विवेक तोमर, लवकुश केशरी सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संस्मरण पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?