डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- मुखर्जी का बलिदान राष्ट्रहित की प्रेरणा

सदर विधायक भूपेश चौबे ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

सोनभद्र। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं योजना बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की।
बैठक में मुख्य रूप से बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधानसभा 401 के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों एवं जिले के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति समर्पण और उनके योगदान की सराहना करते हुए सभी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, महामंत्री संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन बंशीधर, जिले के उपाध्यक्ष शंभुनारायण, अनिल सिंह, अमन मौर्या, रजनीश रघुवंशी सहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?