गांधी प्रतिमा के समीप ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, सड़क निर्माण की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम पंचायत सेन्धुरी के ग्रामीण बोले- 1 साल से आश्वासन ही मिला, बच्चे स्कूल-बीमार अस्पताल नहीं पहुंच पाते

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा के समीप सोमवार को ग्राम पंचायत सेन्धुरी बघा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत प्रदर्शन करने ग्रामीण महेंद्र पाल ने बताया कि ग्राम सेन्धुरी चौराहा से बघा टोला की ओर जाने वाली सड़क के जीर्ण-शीर्ण व क्षतिग्रस्त कच्चा मार्ग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया ।
ग्राम पंचायत सेन्धुरी के ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची रोड होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पूरी तरह खराब होने से बच्चे 3 किमी दूर स्थित विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। बीमार-पीड़ित लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते और गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल पाती। किसान अपनी फसल मंडी तक नहीं ले जा पा रहे, जिससे छोटे किसानों को नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में पूर्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की गई थी। तत्कालीन डीएम ने सड़क बनवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन लगभग 1 साल बीत जाने के बाद भी सड़क की हालत और खराब हो गई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि सेन्धुरी चौराहा से बघा टोला जाने वाली सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्माण हेतु निर्देशित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का समाधान होने पर वे प्रशासन के आभारी रहेंगे। इस मौके पर मनोज, राजकुमार, मुकेश, उमेश पाल, विष्णु, राकेश, रामवृक्ष, शिवम, राजाराम, रिंकू सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?