भूमि विवाद में निर्माण रोकने की मांग को लेकर परिवार धरने पर बैठा, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। घोरावल तहसील क्षेत्र के ढुटेर गांव निवासी वृद्ध जमुना प्रसाद उर्फ यमुना प्रसाद के नेतृत्व में पूरा परिवार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। परिवार ने विवादित भूमि पर कथित अतिक्रमण और निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
धरने पर बैठे परिजनों का आरोप है कि ग्राम ढुटेर स्थित आराजी संख्या 266, रकबा 0.8410 हेक्टेयर भूमि को लेकर राजस्व न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है और भूमि का स्वरूप बदला जा रहा है।


जमुना प्रसाद ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद से संबंधित मामला वर्तमान में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, प्रयागराज में लंबित है, जहां अगली सुनवाई 24 अगस्त 2026 को निर्धारित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष कथित रूप से दबंगई के बल पर निर्माण कार्य करा रहा है। विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।
धरना दे रहे परिजनों ने बताया कि निर्माण कार्य जारी रहने से विवादित भूमि का स्वरूप बदल जाएगा, जिससे न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे की स्थिति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर वृद्ध जमुना प्रसाद के साथ अभद्रता और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों से किए जाने की बात भी कही गई।
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने, अतिक्रमण रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?