युवा कांग्रेस का विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया रक्तदान कर मानव सेवा का दिया संदेश:शशांक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राहुल गांधी की राजनीति सेवा और जनसरोकार की, रक्तदान जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम

सोनभद्र। नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र ने पंचशील हॉस्पिटल, चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया। शिविर में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सेवा, समर्पण और जनसरोकार की राजनीति है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाकर युवा कांग्रेस समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वंचित वर्गों की आवाज उठाई है। यह शिविर सेवा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने वाला सराहनीय प्रयास है। कांग्रेस पार्टी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, समाज के प्रति दायित्व निभाना भी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
शिविर में शशांक मिश्रा, रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, अनुपम, बृजेश तिवारी, प्रदीप चौबे, क्षितिज सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, शीतला पटेल सहित कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रामविलास पनिका, जितेन्द्र पासवान, राजेन्द्र भारती, श्रीकांत मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने चिकित्सकों और रक्तदाताओं का आभार जताते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?