फार्मर रजिस्ट्रेशन में दिक्कत, भाजपा नेता अशोक मिश्रा ने डीएम से की किसानों की समस्या दूर करने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसडीएम सदर ने बताया जिन खातों का अंश निर्धारण हो चुका उनकी प्रविष्टि तुरंत होगी, लेखपालों को भी अभिलंब फीडिंग के निर्देश

सोनभद्र। तहसील के कंप्यूटर में खतौनी का अंश निर्धारण फीड न होने के कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने में परेशानी हो रही है, जिससे उन्हें खाद-बीज लेने में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
अशोक मिश्रा ने बताया कि कई किसानों के खातों का अंश निर्धारण होने के बावजूद कंप्यूटर में प्रविष्टि न होने से उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा। इससे खाद-बीज से जुड़ी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज से दूरभाष पर वार्ता कर किसानों की समस्या से अवगत कराया।
उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिन खातों का अंश निर्धारण हो चुका है, उनकी प्रविष्टियां तत्काल कंप्यूटर प्रणाली में फीड कराई जाएंगी, ताकि किसानों का रजिस्ट्रेशन सुगमता से हो सके। जिन किसानों का किसी कारण से अंश निर्धारण नहीं हुआ है, लेखपाल उनके अंश निर्धारण कर कंप्यूटर ऑपरेटर को देंगे और उसे भी अभिलंब दर्ज किया जाएगा। इससे किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और समय पर खाद-बीज मिल सकेगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रबल इच्छा है।
अशोक मिश्रा ने डीएम से आग्रह किया कि वे अपने स्तर से उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को अंश निर्धारण की फीडिंग के संबंध में प्रभावी निर्देश जारी करें, ताकि कृषि कार्य में किसानों को कोई समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?