बरकरा भागलपुर में 8 दिनों से बिजली गायब, ट्रांसफार्मर खराब से ग्रामीण बेहाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीण बोले- गर्मी, पेयजल संकट व पढ़ाई प्रभावित, तुरंत ट्रांसफार्मर बदला जाए

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम बरकरा, भागलपुर में पिछले 8 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली न रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेयजल की दिक्कत, रात में जहरीले जानवरों का खतरा, विद्यार्थियों की पढ़ाई और दैनिक कार्य सभी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विद्युत विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्राम वासी आकाश कुमार व अमित सोनी ने कहा कि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जन आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
समस्या उठाने वालों में कुंती, मालती, फुलवा देवी, अर्चना, बेबी गुप्ता, बबुन्दर, मिरीच, उदय, सुरेश, मंगल, बबलू गुप्ता, मुन्ना, हरिबंस, मीरजा, गुड्डु, संतोष गुप्ता, गिरजा, सुदामा, राहुल, राजकुमार, कैलाश सोनी, दीपक, संजय, राजू, अनिल, पिंटू, लड्डू, प्रिंस, सुनील, दिनेश, अशोक, रजिन्दर, छोटू, बुल्लू सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?