सुधांशु सिंह रहे मैन ऑफ द मैच, 4 विकेट लेकर पलटा मैच
अनपरा, सोनभद्र। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर चल रहे RPL 2026 क्रिकेट लीग के इलिमिनेटर मुकाबले में ब्लेज़ ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉवर पैंथर को 20 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लेज़ ब्लास्टर ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रन बनाए। कप्तान गौरीशंकर ने आक्रामक और सुरक्षात्मक बैटिंग करते हुए 47 रन बनाए। समीर श्रीवास्तव ने 28 रन और ए.के. मिश्रा ने नाबाद 8 रन का योगदान दिया। पॉवर पैंथर की ओर से अभिषेक मिश्रा और प्रियांशु सोंधिया ने 2-2 विकेट झटके।
120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर पैंथर की टीम 14.2 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रविकांत ने 20 रन, संदीप कुमार ने 19 रन और रेहान अंसारी ने 18 रन बनाए। ब्लेज़ ब्लास्टर की ओर से सुधांशु सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। के.के. ने 3 विकेट लेकर उनका साथ दिया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन से ब्लेज़ ब्लास्टर ने एकतरफा जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच सुधांशु सिंह को संचालन विभाग के हेड मनीष जैन, सेफ्टी हेड अरविंद सिंह, सौम्या मिश्रा, मनीष सिंह व राजीव मिश्रा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर अजित व अजय रवानी, स्कोरर अभिलाष झा व डी.के. राय तथा कमेंटेटर विल्सन व अनुराग तोमर रहे।







