रामसरोवर तालाब खलियारी की सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
सोनभद्र। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के नगवा क्षेत्र में 12 साल बेमिसाल सेवा के उपलक्ष्य में विशाल संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पौधारोपण गोष्ठी आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान खलियारी स्थित रामसरोवर तालाब की स्वच्छता अभियान चलाया गया। अशोक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ तालाब परिसर की सफाई की और तालाब के किनारे पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज की पहचान है। पर्यावरण बचाने के लिए हर नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए और जल स्रोतों को स्वच्छ रखना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख लोगों से संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर अशोक सिंह उर्फ नेहरू, बाघा सिंह, पन्नाल पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।







