पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद,पत्नी ने लगाया फांसी,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

घर के कमरे में धरन के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवां मनरुटोला गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरबुढवां मनरुटोला गांव में शनिवार की रात एक महिला का शव घर के कमरे में धरन के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरुटोला गांव निवासी मानकुंवर पत्नी राजू (23 वर्ष) का शव शनिवार की रात को उसके घर के बाहर कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शनिवार रात पति पत्नी दोनों भोजन करने के बाद सो गये थे पति को एक बजे प्यास लगी तो घर में पानी लेने गया तो देखा कि शव लटका हुआ है। बताया गया कि तीन दिन पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

वही मौत की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ किया।

मृतका के पिता धनशाय निवासी कनवा बरवाटोला ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर फांसी का नाम दिया गया है।मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए।

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

सुबह करीब आठ बजे फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा विडियो ग्राफी कर जांच पड़ताल करने के बाद शव उतार कर पीएम हेतु दुद्धी भेज दिया गया।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?