प्रभारी मंत्री ने झाडू लगा दिया स्वच्छता का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चाड़ी माता देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका सोनभद्र के चाड़ी माता देवी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर  नागरिकों से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकते हैं।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधी जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?