“सेवा, सुशासन और संकल्प” संपर्क अभियान, वरिष्ठजनों से संवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी बोले- मोदी सरकार के 12 वर्षों में भारत बना ताकतवर देश

सोनभद्र। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने चुर्क मंडल में प्रबुद्ध जन एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठजनों से भेंट कर देश के विकास और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।
डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के 4399 दिन यानी 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश में जनविश्वास और प्रगति का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर “सेवा, सुशासन और संकल्प” अभियान के तहत क्षेत्र के प्रबुद्ध और वरिष्ठ जनों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना हमारे लिए गौरव की बात है। देश और समाज के विकास में इन वरिष्ठ महानुभावों का अनुभव और आशीर्वाद हमारे लिए अत्यंत अमूल्य है।
आज के संपर्क कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कानूनगो ग्राम सेमर के राम प्रताप, सेवानिवृत्त शिक्षक ग्राम बेलाही केशव बिन्द तथा प्रबुद्ध नागरिक उत्कृष्ट किसान छोटेलाल मौर्य से स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई। इन वरिष्ठजनों ने देश की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
डॉ. तिवारी ने कहा कि हम इनके समृद्ध अनुभवों को संजोकर क्षेत्र और समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराते हैं। यह गौरवपूर्ण सरकार के 12 वर्ष गरिमा के साथ इतिहास की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पाठक, ओम पाठक, बबलू साहनी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?