एनएचएम कर्मचारी संघ ने नवागत सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा का किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष बोले- स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने और कर्मियों के हितों पर होगी सकारात्मक चर्चा

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला व पदाधिकारियों ने गुरुवार को जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। संघ के प्रतिनिधियों ने नवागत सीएमओ को स्मृतिचिन्ह भेंट कर जिले में उनका स्वागत किया और कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं-हितों पर सकारात्मक चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि संघ हमेशा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और आपसी समन्वय से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी।
डॉ. रमेश मिश्रा ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम वर्क से ही जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर होगा और सभी के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।
भेंट के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, रवि श्रीवास्तव, राहुल कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, प्रदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?