सीएमडी बोले- सुरक्षित और समन्वित संचालन से ही मिलेंगे उत्कृष्ट परिणाम
म्योरपुर/सोनभद्र। सुरक्षित एवं दक्ष खन संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीएल द्वारा बुधवार को सीईटीआई, सिंगरौली में ड्रैगलाइन खन एवं संचालन विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य ड्रैगलाइन संचालन और सहायक कार्यों से जुड़े कर्मियों के बीच तकनीकी ज्ञान साझा कर आधुनिक खन चुनौतियों के अनुरूप उनकी क्षमता विकसित करना था। कार्यक्रम को एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। सीएमडी बी. साईराम ने कहा कि एनसीएल की उत्पादन क्षमता में ड्रैगलाइन की केंद्रीय भूमिका है। सुरक्षित एवं समन्वित संचालन के माध्यम से ही उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कर्मियों को तकनीक के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया। निदेशक वित्त रजनीश नारायण व निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एनसीएल के पास 23 ड्रैगलाइन का बड़ा बेड़ा है, जो कंपनी की उच्च उत्पादकता और वैज्ञानिक खन प्रणाली का आधार है। प्रशिक्षण में नवीन राय, महाप्रबंधक खन ने ड्रैगलाइन संचालन, पी. डी. राठी महाप्रबंधक कॉर्पोरेट प्लानिंग ने सुरक्षा, रतनजय सिंह महाप्रबंधक सीएमसी ने ब्लास्टिंग तकनीक, एस. आर. पी. अंबस्ता एडवाइजर उत्खन ने रखरखाव और सत्यवीर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक खन ने बैलेंसिंग डायग्राम पर विस्तृत जानकारी दी।






