कुंज इनोवेशन ट्रस्ट ने लोढ़ी में 100 गर्भवती महिलाओं को बांटी निःशुल्क पोषण पोटली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरकार संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कर रही काम:ब्लॉक प्रमुख

सोनभद्र। बुधवार को विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम लोढ़ी स्थित पंचायत भवन पर गर्भवती महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कुंज इनोवेशन ट्रस्ट, सोनभद्र द्वारा निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के उपक्रम नेशनल शेड्यूल्ड कास्ट्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली के सीएसआर सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजीत ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके द्वारा 100 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। पोटली में मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ व लाई जैसी पोषक सामग्री शामिल थी। अजीत रावत ने स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार निरंतर संस्थाओं के माध्यम से जन सहभागिता का कार्य कर रही है। महिलाओं के स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। आज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के मार्गदर्शन से पोषण पोटली वितरित की जा रही है।
बीजेपी नेत्री प्रमिला जायसवाल ने माताओं-बहनों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और आहार में पौष्टिक आहार बढ़ाने की अपील की। पूर्व ग्राम प्रधान लोढ़ी ने कहा कि गर्भावस्था के पहले 1000 दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। ट्रस्ट के विशेषज्ञों ने टीकाकरण के बारे में बताया।
एनएससीएफडीसी लखनऊ से आए उप प्रबंधक रविंद्र नाथ गौड़ ने बताया कि सीएसआर के सहयोग से पोषण पोटली वितरित की जा रही है। ट्रस्ट की संजू कुशवाहा और मृत्युंजय ने कहा कि कुपोषण रोकथाम व मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए यह पहल की गई है। महिलाओं को जागरूकता पोस्टर और लीफलेट भी दिए गए।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?