विशेष अभियान के तहत जलाशयों पर लगाये गए चेतावनी बोर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्थित जलाशयों एवं बांधों के किनारे चेतावनी स्लोगन स्थापित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह विशेष अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर बरसात ल दिनों में आपदा से बचाव को लेकर चलाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जन-जन को जागरूक किया जा रहा है ताकि जलाशयों में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाया जा सके। 

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न जलाशयों, बांधों एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जलाशयों एवं बांधों के किनारों पर चेतावनी एवं जनजागरूकता संबंधी स्लोगनयुक्त सूचना पट्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को जल स्रोतों के समीप बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे स्लोगनों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में जाने, असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने तथा जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बच्चों एवं युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य संभावित डूबने की घटनाओं को रोकना तथा आपदा जोखिम को कम करना है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे चेतावनी संकेतों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?