बरैला महादेव मंदिर में  मनीष शरण महाराज ने सुनाया प्रहलाद-सती चरित्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यज्ञ समिति संरक्षक अरविंद शरण  बोले- पुरुषोत्तम मास में बरैला नाथ के सानिध्य में अवश्य करें कथा श्रवण

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के तृतीय दिवस बुधवार को यजुर्वेद के पुरुषसूक्त वेद मंत्र से श्री कृष्ण चंद्र जी का अभिषेक किया गया। बरैला नाथ का भव्य श्रृंगार-पूजन कर भक्तों ने जयकारे लगाए। अयोध्या धाम से पधारे मनीष शरण महाराज ने प्रवचन के दौरान भक्त प्रहलाद चरित्र एवं सती चरित्र की व्याख्या सुनाई। उन्होंने कहा कि एक बार त्रेता युग में देवाधिदेव महादेव कुंभज ऋषि के आश्रम में जगत जननी भगवती के साथ कथा श्रवण करने गए थे। अर्थात जब भगवान शिव कथा सुनने के लिए कैलाश पर्वत छोड़कर जा सकते हैं, तो हर मनुष्य को चाहिए कि जहां भी भगवान की कथा, पूजन, यज्ञ या कन्या विवाह हो, हर सनातन धर्मी को अवश्य जाना चाहिए। महाराज ने बताया कि निशाचर कुल में जन्म लेकर भी भक्त प्रहलाद भगवान श्री हरि के परम भक्त बने, इसका कारण उनकी माता का अत्यंत भगवान भक्त होना था। माता की भक्ति का प्रभाव ही प्रहलाद के जीवन का आधार बना। यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह ने क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर पुरुषोत्तम मास में बरैला नाथ के सानिध्य में कथा श्रवण करें। कथा श्रवण के लिए हीरामणि पांडे, नटवर सिंह, आशुतोष शुक्ला, श्याम सुंदर पांडे, लक्ष्मी सिंह, अरुणा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?