सोनभद्र में आरक्षी भर्ती परीक्षा दोनों पाली शांतिपूर्वक संपन्न, 70.48% रही उपस्थिति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने बताया – सीसीटीवी, जैमर और मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में नकलविहीन हुई परीक्षा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में सोमवार 8 जून 2026 को उ0प्र0 आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा-2025 दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जनपद में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्रों पर बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा पूरी कराई गई।

उपस्थिति के आंकड़े
प्रथम पाली में कुल 2832 अभ्यर्थियों में से 1940 उपस्थित रहे, जबकि 892 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 68.50% रहा। द्वितीय पाली में उपस्थिति बढ़कर 1996 पहुंची, 836 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की उपस्थिति 70.48% दर्ज की गई।

केंद्रवार उपस्थिति विवरण

1. आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र 82001: प्रथम पाली 262/384 = 68.22%, द्वितीय पाली 278/384 = 72.39% 

2. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज 82002: प्रथम पाली 270/384 = 70.31%, द्वितीय पाली 266/384 = 69.27% 

3. पं. दीनदयाल उपा. रो. मो. इंटर कॉलेज, मुड़िलाडीह, घोरावल 82003: प्रथम पाली 258/384 = 67.18%, द्वितीय पाली 270/384 = 70.31% 

4. राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज 82004: प्रथम पाली 335/480 = 69.79%, द्वितीय पाली 339/480 = 70.62% 

5. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, रॉबर्ट्सगंज 82005: प्रथम पाली 475/720 = 65.97%, द्वितीय पाली 501/720 = 69.58% 

6. श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर, रॉबर्ट्सगंज 82006: प्रथम पाली 340/480 = 70.83%, द्वितीय पाली 342/480 = 71.25%

अधिकारियों के बयान
एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, जैमर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती से दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई और हर केंद्र पर वीडियोग्राफी कराई गई ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 6 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नकल और फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग, फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र एवं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कंट्रोल रूम संचालन तथा कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बारकोड से मिली सुविधा
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों की लोकेशन से संबंधित बारकोड जारी किया गया था। बारकोड स्कैन कर अभ्यर्थी आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके, जिससे उन्हें रास्ता ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

Leave a Comment

1493
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?