सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- पिपराखाड़ में ट्रक की चपेट में आया फेरी व्यापारी, बचरा मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहली घटना बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर पिपराखाड़ ब्रेकर के पास हुई, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान युसुफ पुत्र मुस्ताक (32 वर्ष), निवासी बहरदोही, जिला हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युसुफ वाड्रनगर में रहकर कपड़े की फेरी का काम करता है और सोमवार को बभनी क्षेत्र में फेरी करने के बाद वापस छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया।

वहीं दूसरी घटना बचरा मोड़ के पास हुई, जहां लालजतन पुत्र राजबली (26 वर्ष), निवासी सेमरिया की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पलाश के पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों घटनाओं के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

बभनी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Comment

1493
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?