बरैला महादेव मंदिर में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज बोले- 101 मंगल कलश के साथ पंचांग पूजन, वेद मंत्रों से गूंजा प्रांगण

सोनभद्र। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार 8 जून से 14 जून 2026 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन 101 मंगल कलश की दिव्य शोभायात्रा के साथ पंचांग पूजन कर मंडप प्रवेश कराया गया। यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि एकादश वैदिक विद्वानों के द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञ कमेटी के संरक्षक एवं मुख्य यजमान अरविंद शरण सिंह, शीला देवी, चिंतेश बहादुर सिंह और बृज बहादुर सिंह ने श्रीमद् भागवत पुराण का संकल्प लेकर पूजन-अर्चन किया। रात्रि 7 से 10 बजे तक श्रीधाम अयोध्या से पधारे राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता परम पूज्य मनीष शरण महाराज ने भागवत महात्म्य की कथा सुनाई। महाराज ने ज्ञान, वैराग्य, भक्ति और गोकर्ण-धुंधकारी के प्रसंग से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने भक्तों से अपील की कि सभी भक्तजन प्रतिदिन कथा श्रवण करें और प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक नित्य भागवत जी का पारायण अवश्य सुनें। मंगल कलश शोभायात्रा में अविनाश शुक्ला, रवि प्रकाश पांडे, विमलेश पांडे, आलोक शुक्ला, मोहन सिंह, देवनाथ बाबा, राजकुमार पांडे, आचार्य पंडित वीरेंद्र देव पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?