जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप, हत्या या साजिश की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या, पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा

बीजपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के जरहा गांव स्थित चेतवा जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद हत्या या किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता देखते हुए फॉरेंसिक टीम और सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय भी जांच के लिए पहुंचे। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी नेमना के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि प्रवेश शुक्रवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। शव मिलने परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोश जताया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई है। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने कहा, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।” घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?