400 रुपये के विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा बोले- मामले की जांच कर होगी विधिक कार्रवाई

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव में गुरुवार रात 400 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार परनी गांव में छठी कार्यक्रम के लिए सुपाचुआं से 500 रुपये में बैंडबाजा बुक किया गया था। बुकिंग के समय 100 रुपये एडवांस दिए गए, जबकि 400 रुपये बकाया थे। कार्यक्रम के बाद रात करीब साढ़े सात बजे बकाया राशि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि बैंडबाजा पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें 40 वर्षीय मिश्रीलाल, 35 वर्षीय किशुनदेव, 32 वर्षीय ब्रह्मदेव व उनके बहनोई 40 वर्षीय श्रवण कुमार निवासी सरडीहा घायल हो गए। दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय ईश्वर निवासी सुपाचुआं भी चोटिल हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर के डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों के सिर, पेट, छाती और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। तीनों भाइयों और उनके बहनोई को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने कहा, “400 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?