तहसील दिवस में गली अतिक्रमण की शिकायत, वरिष्ठ नागरिक की पुस्तैनी आबादी का रास्ता रोका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओम प्रकाश आर्य बोले- दबंगों ने लोहे की रेलिंग डालकर किया अवरुद्ध, जांच कर अतिक्रमण हटे

सोनभद्र। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में ग्राम करारी निवासी ओम प्रकाश आर्य ने सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण की शिकायत की। प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता द्वारिका प्रसाद आर्य, 85 वर्ष, उ०प्र० विद्युत परिषद सेवानिवृत्त हैं। मौजा करारी, परगना विजयगढ़, तहसील राबर्ट्सगंज स्थित आराजी नं0 215 रकबा 1.2780 हे0 आबादी भूमि पर उनके परिवार की पुस्तैनी आबादी 50-60 साल से है।
ओम प्रकाश आर्य ने कहा, “मकान से जुड़ी 0.0180 हे0 अनुलग्न भूमि का उपयोग हम सहन-निकास के रूप में करते हैं। इसके दक्षिण तरफ लगभग 1 लाठा चौड़ी सार्वजनिक गली है, जिससे गांव के लोग आवागमन करते हैं। मोहरपति देव पाण्डेय, रमाकान्त पाण्डेय व हरिशंकर देव पाण्डेय पुत्रगण शिवमूरत देव पाण्डेय ने शुक्रवार को गली में लोहे की रेलिंग डालकर जबरन अतिक्रमण कर दिया। इससे मेरा और गांव वालों का आवागमन बाधित हो गया है।”


शिकायतकर्ता के अनुसार रेलिंग हटाने को कहने पर जान-माल की धमकी दी जा रही है। ओम प्रकाश आर्य ने मांग की कि हल्का लेखपाल और थाना पुलिस से जांच कराकर गली से अतिक्रमण हटवाया जाए और आवागमन सुचारू कराया जाए।
प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में प्राप्त कर अधिकारियों ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के सहमति से गांव में हर जगह किया जा रहा हैं कब्जा….. इस मामले में लेखपाल रामचंद्र ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है हालांकि मामले में पता करा रहा हूं जो भी संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी उसे संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?