रौप में ‘जेम्स वंडर लैंड’ रिसॉर्ट एवं वाटर पार्क का हुआ भव्य उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला पर्यटन अधिकारी व राजेंद्र प्रसाद जैन ने किया शुभारंभ, पर्यटन व रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सोनभद्र। बुधवार को रौप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के पीछे भव्य रिसॉर्ट एवं वाटर पार्क ‘जेम्स वंडर लैंड’ का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती एवं प्रकाश जीनियस एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव राजेंद्र प्रसाद जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि यह रिसॉर्ट एवं वाटर पार्क लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ मनोरंजन और विश्राम का उत्कृष्ट केंद्र प्रदान करेगा। परिसर में बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण, सुरक्षित जल क्रीड़ा सुविधाएं, हरियाली से भरपूर वातावरण तथा उच्चस्तरीय आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्य अतिथियों ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रकाश जीनियस एजुकेशनल सोसायटी के इस प्रयास को क्षेत्र के विकास की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
नए मनोरंजन केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे परिवारों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल बताया। इस अवसर पर योग गुरु संकट मोचन, प्रमोद महाविद्यालय के प्रबंधक, संतोष कुमार पांडे, सुरेंद्र यादव, अरिहंत जैन, अभय कुमार शुक्ला, संध्या, कृष्ण यादव, शिवम, संतोष केसरी, संतोष कुमार, पूर्णिमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?