बड़े मंगलवार पर बढ़ौली चौक में हुआ सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोन कप आयोजन समिति ने कराया आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सोनभद्र। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर सोन कप आयोजन समिति की ओर से रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन व आरती के साथ हुआ।
पंडित कृपाशंकर पांडेय के आचार्यत्व में अश्वनी पांडेय, राहुल पांडेय, सनी पांडेय एवं श्रवण पांडेय ने सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराम व संकटमोचन हनुमान जी की आराधना की। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और हनुमान जी के जयकारों से बढ़ौली चौक गुंजायमान हो उठा।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्य अंबुज सिंह ने बताया कि बड़े मंगलवार पर प्रतिवर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता व धार्मिक आस्था को बल मिलता है। अंत में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में संतोष सिंह, संदीप सिंह चंदेल, राजन गुप्ता, अजय गुप्ता, राजेश यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विराट पाठक, अभिषेक चौबे, रोहित सिंह, दीपक कनौजिया, अमित पाठक, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?