जंगल मे मिला 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच के लिए पांच टीम गठित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

बालिका के शरीर पर चोट के निशान , चार पहिया वाहन के टायर का निशाना
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 5 दुद्धी – लुम्बनी मार्ग से कुछ दूरी पर देवरी कला गांव के कुनबिया मार जंगल मे 10 वर्षीय बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में  हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक पहुंची , वही घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला जंगल मे एक 8 से 10 वर्षीय बालिका का शव मिला है , शव का शिनाख्त कराया जा रहा है और इसके खुलासे के लिए पांच टीम का गठन किया गया है , जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बारह बजे के करीब मड़िहान पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक 10 वर्षीय अज्ञात बालिका की हत्या कर शव फेंका गया है। इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्र मय फोर्स घटना स्थल पर पंहुचे, जहां सड़क के पटरी की खुदाई कर फेंके गए मलवे के पास आसमानी रंग की कुर्ती काले रंग की लेगी पहने 10 वर्षीय बालिका का चित अवस्था में शव पड़ा था। जिसके पूरे चेहरे व गले पर चोट के निशान पाये गए , वही आस पास के लोगों को बुलाकर पहचान कराया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। घटना स्थल पर शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

वही शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक , डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम व एसओजी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर बारीकी से निरीक्षण करने के बाद घटना स्थल के आधा किलोमीटर दूर प्रतिष्ठानों में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज को खंगालते हुए सभी के सीडीआर को कब्जे में लेने के बाद ड्रोन कैमरे से जंगल को खंगालने के बाद मड़िहान थाने पंहुच कर घटना के अनावरण के लिए मातहतों के साथ बैठक की। घटना के खुलासे के लिए पांच टीम को लगाई।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लग पाएगा जिले के अलावा अन्य जिलों के थानों से संपर्क स्थापित कर दर्ज गुमशुदगी के आधार पर पहचान कराने में जुटी घटना स्थल पर सीओ सिटी गायत्री यादव, एसोजी प्रभारी फोरेंसिक टीम प्रभारी मौजूद रहे।

देवरी कला जंगल पुलिस छावनी में  तब्दील
मंगलवार की दोपहर देवरी कला गांव के कुनबीयामार जंगल में किशोरी के शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए , सड़क से लेकर जंगल तक खाकी वर्दी दिखाई पड़ रही थी जो पुलिस के जवान जंगल को खंगालने में जुटे थे।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जंगल मे मिले दस वर्षीय बालिका के शव को देख कर यही आशंका लगाया जा सका कि उसके साथ जोरजबरदस्ती करके दुष्कर्म किया गया होगा क्योकि शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखे गए है। जिसके बाद हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल मे फेंक दिया गया है। घटना स्थल के पास सड़क की पटरी पर चार पहिया वाहन के ठहराव के निशान पाये गए कयास लगाया जा रहा हे हत्यारे हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए किसी बंद वाहन का प्रयोग किये है।

Leave a Comment

1490
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?