बरैला महादेव मंदिर में 8 जून से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ध्वज पूजन के साथ हुई तैयारियों की शुरुआत, मनीष शरण महाराज सुनाएंगे कथा, यज्ञ कमेटी ने किया श्रद्धालुओं को आमंत्रित

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का आयोजन 8 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कथावाचक के रूप में राष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य मनीष शरण महाराज श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करेंगे।
यज्ञ का शुभारंभ 8 जून को प्रातः 7 बजे मंगल कलश शोभायात्रा एवं मंडप प्रवेश पूजन के साथ होगा। इसकी तैयारी के तहत रविवार को भव्य दिव्य वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ ध्वज पूजन किया गया। इस यज्ञ के मुख्य यजमान अरविंद शरण सिंह, चिंतेश बहादुर सिंह व अनिल त्रिपाठी ‘त्रिपाठी ब्रदर्स’ रहेंगे। एकादश वैदिक विद्वानों व पुजारी देवनाथ बाबा के सान्निध्य में पूजन-अर्चन व वंदन संपन्न हुआ।
ध्वज पूजन के अवसर पर रवि प्रकाश पांडे, संदीप सिंह, देवनाथ बाबा, पंडित राजकुमार पांडे, पंडित धीरज शास्त्री, विनय चौबे, किशन पांडे, आदित्य दुबे, शुभम, शिवम समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक संगीतमय प्रवचन होगा। वहीं दिन में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पारायण पूजन किया जाएगा।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में आकर श्रीमद् भागवत की कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। आयोजकों के अनुसार कथा श्रवण से जीवन में आध्यात्मिक शांति, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ की सभी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?