अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, 10 हजार की इनामी नर्स गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोन पुलिस ने दाई समेत दो को दबोचा, फर्जी ऑपरेशन के दौरान गई थी आशा बहू की जान

सोनभद्र। थाना कोन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोन पुलिस ने 10 हजार रुपये की इनामी स्टाफ नर्स सलमा और उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फर्जी चिकित्सकीय गतिविधियों में संलिप्त थीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी अनिल कुमार व सीओ ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कस्बा कोन में अवैध रूप से चल रहे ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान कथित फर्जी चिकित्सकीय उपचार व ऑपरेशन के दौरान आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना कोन में बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में सामने आया कि उक्त प्रकरण में देवाटन, थाना कोन निवासी सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद वांछित चल रही थी। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने सलमा के साथ उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जिला गढ़वा (झारखंड) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध अस्पतालों व फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी चकरिया उ0नि0 शिव प्रकाश यादव, शिव कुमार यादव, स्वधा सिंह व सौम्या तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?