पीएम राहत योजना: सड़क हादसे के घायलों के लिए वरदान, गोल्डन आवर में 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंचशील हॉस्पिटल में भर्ती घायल अनिल से मिली यातायात सीओ व स्वास्थ्य टीम, योजना के लाभ गिनाए

सोनभद्र। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय से उपचार देने के लिए केंद्र सरकार की पीएम राहत (PM-RAHAT) योजना जनपद में कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत “गोल्डन आवर” यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे में घायल को 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मुफ्त दिया जा रहा है।
बीते मंगलवार घोरावल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 16 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बेचू, निवासी धनावल गांव का पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में पीएम राहत योजना के तहत इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान अरविंद निषाद ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई।
सोमवार को यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी, पीएम राहत योजना नोडल डॉ. सुमन जायसवाल, डायरेक्टर पवित मौर्या, मां कुसुम फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव कृष्ण कुमार यादव व कोषाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल पहुंचकर घायल अनिल को पुष्पगुच्छ देकर हौसला बढ़ाया और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना योजना से घायल को समुचित इलाज मिल रहा है। अस्पताल में पीड़ित से बात कर लोगों को भी योजना के प्रति जागरूक किया गया। नोडल डॉ. सुमन जायसवाल ने कहा कि सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचते ही 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है। यह योजना जन-जन तक पहुंचनी चाहिए ताकि समय पर घायल का उपचार हो सके।
योजना के तहत दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख का निःशुल्क इलाज मिलेगा। गंभीर मरीजों को प्राथमिक स्थिरीकरण उपचार भी दिया जाएगा। जनपद के चिन्हित अस्पतालों को योजना से जोड़ा जा रहा है। ERSS के तहत 112 हेल्पलाइन से एंबुलेंस व त्वरित मदद भी उपलब्ध है।
यह योजना राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग व शहरी क्षेत्रों की सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू है। अधिकारियों का कहना है कि इससे घायलों को आर्थिक राहत व समय पर बेहतर इलाज मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार गोल्डन आवर में उपचार से मृत्यु दर घटेगी और गंभीर घायलों को नया जीवन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?