राम जानकी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, गाजे-बाजे के साथ झूमे श्रद्धालु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ, 7 जून तक रोज सायं 5 से 9 बजे तक होगा कथा वाचन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर सोमवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रातः महिला एवं पुरुष भक्तगणों ने श्रीराम जानकी मंदिर में कलश पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित रामकूप से कलश भरकर यात्रा का शुभारंभ हुआ।
गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों माताएं, बहनें व पुरुष भक्त ठाकुर महाराज एवं श्रीमद्भागवत महापुराण को सिर पर रखकर भक्ति भाव में झूमते हुए चले। कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, संकटमोचन मंदिर, साईं मंदिर, शीतला माता मंदिर, मेन चौक होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पहुंची।
मंदिर में पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत महापुराण एवं ठाकुर जी की आरती के साथ कलश यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पूरा नगर “जय श्रीराम” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ व भक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम व्यवस्थापक महेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सोमवार से 7 जून तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक वृंदावन धाम से पधारे आचार्य मनोहर कृष्ण के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा रूपी अमृत का रसपान कराया जाएगा। कथा के समापन के बाद 8 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
कलश यात्रा में आचार्य मनोहर कृष्ण, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, विनोद कुमार शुक्ल, महेश शुक्ल, कौशलेश पाठक, मंदिर प्रबंधक आशुतोष पाठक, रामानंद पाण्डेय, अजीत शुक्ला, संतोष चौबे, विनय पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कथा व भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?