प्रभारी मंत्री ने तेंदुआही ग्राम समूह पेयजल योजना का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोहरौल में ग्रामीणों से जानी हकीकत, नल से जल चखकर परखी स्वच्छता, कार्यों की सराहना की

सोनभद्र/खलियारी। प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को जिलाधिकारी के साथ जनपद में जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजना के अंतर्गत निर्मित तेंदुआही ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के ग्राम कोहरौल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर पेयजल आपूर्ति की जमीनी हकीकत जानी। ग्रामीणों ने समय से स्वच्छ जल मिलने पर संतोष जताया, जिस पर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वयं नल से जल लेकर चखा और उसकी स्वच्छता को परखा। जल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था से संतुष्ट होकर उन्होंने जल निगम के कार्यों की सराहना की। राज्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्य सराहनीय हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सुलभ कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का संचालन इसी तरह सुचारू रखा जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, सहायक अभियंता जल निगम जसवंत सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआही ग्राम समूह योजना से क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री के समक्ष योजना से मिल रहे लाभ के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। निरीक्षण के दौरान पूरे क्षेत्र में ‘हर घर जल’ योजना को लेकर उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?