आरओबी निर्माण से पहले वैकल्पिक रास्ते की मांग, डीएम के निर्देश पर एसडीएम-सीओ मौके पर पहुंचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा नेता डॉ. धर्मवीर तिवारी ने डीएम-एसपी से की मुलाकात, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर हलचल तेज हो गई है। रेलवे विभाग ने निर्माण से पहले बैरिकेडिंग और टिनशेड लगाकर घेरेबंदी शुरू कर दी, लेकिन वैकल्पिक रास्ता न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
बृहस्पतिवार को बैरिकेडिंग शुरू होते ही लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि यह सड़क रॉबर्ट्सगंज से खलियारी होते हुए बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन है। बिना वैकल्पिक मार्ग के रास्ता बंद होने से हजारों लोगों का आवागमन बाधित होगा।
जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पहले वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जुलाई में स्कूल खुलने पर बच्चों व अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। रेलवे को एडवाइजरी जारी कर स्पष्ट करना चाहिए कि मार्ग कितने दिन बंद रहेगा।
डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर व सीओ सिटी को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने रेलवे व निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता कर पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका को समन्वय से वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया।
इस दौरान अरविन्द पांडेय, विनोद सोनी, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राज कुमार सोनी, अखिलेश कश्यप, भरत सोनी, दिनेश पांडेय, विकाश केसरी, गणेश केशरी, कल्लू, मुकुंद केशरी, बच्चा केसरी, चंदन जयसवाल, सूर्या मौर्या, प्रमोद जयसवाल, संतोष सोनी, बजरंगी सोनी, बालचंद कनौजिया, रोहित राज सोनी, शिवम राय, मनीष, मुन्ना तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?