भाजपा सांसद-विधायकों के भ्रष्टाचार की जांच कराए : रामराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चुनावी हलफनामे और वर्तमान संपत्ति की विधिक जांच की मांग, प्रेस वार्ता आयोजित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को सोनभद्र में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों और घोटालों को उजागर कर रही है। भाजपा मंत्रियों व विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। रामराज गोंड ने आरोप लगाया कि एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार आर्थिक मंदी का हवाला दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के विधायक और सांसद जनता की संपत्ति को लूटने में ही कार्यकाल बिता रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी सांसद-विधायकों ने चुनावी हलफनामे में जो संपत्ति का ब्यौरा दिया था और आज जो उनकी संपत्ति है, उसकी विधिक रूप से जांच कराकर भ्रष्टाचार को उजागर किया जाए। प्रेस वार्ता में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कन्हैयालाल पांडे, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन उर्फ बाबू भाई, कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?