ऑपरेशन कन्विक्शन को लेकर सीओ सीटी ने पैरोकारों संग की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण व प्रभावी पैरवी के दिए निर्देश, टॉप-10 अपराधियों पर फोकस

सोनभद्र। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने सर्किल क्षेत्र के थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण, अभियोजन कार्रवाई को मजबूत करना और अपराधियों को शीघ्र दंडित कराना रहा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सीओ नगर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पैरोकार अपने थाना क्षेत्र के लंबित मामलों में समयबद्ध रूप से साक्ष्य संकलन, गवाहों की उपस्थिति और न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। इससे अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सकेगी। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों, गैंगस्टर एक्ट व अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई। सीओ नगर ने पुलिस व अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही सभी पैरोकारों को अभिलेख अद्यतन रखने और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति से उच्चाधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?