कत्था-सागौन के पेड़ों की अवैध कटान पर डीएफओ सख्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  दो दिन में जुर्माना जमा कराने के निर्देश
कठौंधी-नागराज में हुई कटान पर बीट प्रभारियों को फटकार, कार्रवाई न होने पर होगी विधिक कार्रवाई

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र में कत्था और सागौन के बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान का मामला गरमा गया है। कठौंधी और नागराज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई कटान को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ कमल कुमार ने बीट प्रभारियों व वन कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने अवैध रूप से काटे गए पेड़ों का जुर्माना दो दिन के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कठौंधी क्षेत्र में पिछले माह परमिट की आड़ में सैकड़ों सागौन के पेड़ काटे गए थे। वहीं पिछले सप्ताह कत्था के पेड़ों की अवैध कटान की शिकायत मिली। इसके अलावा नागराज क्षेत्र में भी करीब दो दर्जन कत्था के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले पर डीएफओ कमल कुमार ने वन रेंज के कर्मचारियों व वन दरोगाओं को तलब कर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुर्माना जमा न करने पर कटानकर्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध कटान की शिकायत पर संबंधित वन कर्मियों व जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। डीएफओ की सख्ती के बाद वन विभाग के कर्मचारियों व कथित कटानकर्ताओं में हड़कंप मचा है। अब देखना है कि निर्देशों का जमीन पर कितना असर होता है और अवैध कटान पर रोक लग पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?