जिला प्रभारी बोले- देश नई ऊंचाइयों पर, हर बूथ तक पहुंचाएंगे उपलब्धियां
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की ओर से बुधवार को मोदी सरकार के 12 साल ‘विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और चारों ओर विकास दिखाई दे रहा है। यह अभियान 5 जून से 21 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण से शुरुआत होगी। 13-14 जून को जिलास्तर पर मीडिया संवाद, 14-16 जून तक जनकल्याण शिविर, 16-17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17-20 जून तक केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगेगी। 18-19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर होंगे। जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पर काम किया है। 2014 से पहले देश निराशा के दौर में था, आज भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 12 वर्ष की उपलब्धियों को हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, दीपक पटेल, चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन, जिला महामंत्री शारदा खरवार, अशोक मौर्या, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, सरजू बैसवार, मंजू गिरी, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, आकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, बलराम सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश खांभे, अमरेश चेरो, मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, रामबली मौर्या समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






