पानी में डूबने की घटनाएं रोकने को म्योरपुर पुलिस ने चलाया अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


लैरा नदी, रिहंद जलाशय समेत संवेदनशील क्षेत्रों में लगे चेतावनी पोस्टर

म्योरपुर, सोनभद्र। क्षेत्र में पानी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल, लिलासी सहित कई संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा बरसात के मौसम में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए, जिनमें डूबने से बचाव के उपाय और खतरनाक क्षेत्रों की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जलाशयों और नदियों के किनारे सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?