शिवद्वार मंदिर में नाली जाम से श्रद्धालु परेशान, लोगो किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बगल के काश्तकार से वार्ता कर कल तक समाधान का आश्वासन

सोनभद्र/घोरावल। स्थानीय तहसील स्थित उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार धाम में नाली जाम होने से भक्तों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नाली को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि कथित पुजारी सुरेश गिरी की कुछ दिन पहले बगल के काश्तकार से कहासुनी हुई थी। इसके बाद काश्तकार ने अपनी जमीन में नाली का मार्ग रोक दिया, जिससे मंदिर प्रांगण में पानी भरने लगा। इससे श्रद्धालुओं व प्रधान पुजारियों में नाराजगी है। प्रधान पुजारी परिवार के मोहित गिरी ने बताया कि मामले की जानकारी व्यवस्थापक को दे दी गई है। संज्ञान लेकर मंदिर व्यवस्थापक अर्जुन सिंह ने आज औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थापक ने कहा कि बगल के काश्तकार से वार्ता कर कल सुबह तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।समाजसेवी अमित मिश्रा ने नाली की गंदगी पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थापक से वार्ता की और मूल कारणों को बताते हुए कार्रवाई की बात रखी। निरीक्षण के दौरान गोपाल, विनोद, शिवशंकर, अमित, मोहित, शिवम, गुलाब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?