एक महीने में 22.96% सुधरा सोनभद्र का प्रदर्शन, छात्र उपस्थिति व निपुण मूल्यांकन में बड़ी छलांग
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एक्शन प्लान प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड में मई 2026 की रैंकिंग जारी हो गई है। कोन ब्लॉक ने 76.71% अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान हासिल किया। बीईओ विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में कोन ने छात्र उपस्थिति में 90.85% व निपुण विद्यार्थी सफलता अनुपात में 86.92% अंक प्राप्त किए।
चोपन ब्लॉक 75.82% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बीईओ लोकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चोपन ने अप्रैल के 39.94% से 35.88% की सबसे बड़ी छलांग लगाई। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान में 74.57% प्रगति के साथ चोपन जनपद में अव्वल रहा।


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक ने बीईओ महेन्द्र मौर्या के नेतृत्व में 74.04% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। नवीन नामांकन में 74.01% व छात्र पारगमन में 68.65% उपलब्धि दर्ज की।
जिले का समग्र स्कोर अप्रैल के 39.03% से बढ़कर मई में 61.99% हो गया। निपुण स्कूल असेसमेंट 53.39% से 88.14%, विद्यार्थी मूल्यांकन 31.38% से 57.45% और छात्र उपस्थिति 16.93% से 59.66% पहुंच गई। नवीन नामांकन भी 55.89% से बढ़कर 72.03% हुआ। नागवा ने 78.72% नामांकन के साथ टॉप किया।
हालांकि अधिगम संप्राप्ति 61.33% से घटकर 44.75% रह गई। निपुण योग्य विद्यार्थियों का अनुपात भी 41.13% से 35.39% हुआ। जिला प्रशासन अब एफएलएन मिशन व रिमेडियल कक्षाओं पर फोकस करेगा।






